12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भरवारी में लगाई गई योग की कार्यशाला,गिनाए गए योग के फायदे

कौशाम्बी: 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भरवारी में लगाई गई योग की कार्यशाला,गिनाए गए योग के फायदे,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बा स्थित राधा कृष्ण मंदिर पानी टंकी परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति भरवारी द्वारा “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर योग की कार्यशाला का आयोजन किया गया,योग शिक्षिका रीना केसरवानी एवं विनीता केसरवानी ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों को योगसूक्ष्म व्यायाम,एक्यूप्रेशर, मंडूकासन,चक्की आसान,नौका आसान, वक्रासन की बारीकियों के बारे में जानकारी दी और योग से होने वाले फायदे गिनाए।

योग शिक्षिका विनीता केसरवानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया गया है,अभी प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” इस लिए सभी को योग करना चाहिए।पतंजलि योग पीठ द्वारा योग का पूरे विश्व में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।हमारी समिति का भी प्रयास है कि हम योग को जन जन तक पहुंचाए।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में विंध्यवासिनी एसआई कोखराज,योग शिक्षिका रीना केसरवानी,योग शिक्षिका विनीता केसरवानी,योग समिति अध्यक्ष संतोष केसरवानी,महिला जिला प्रमुख RSS माया नामदेव, जगदीश शिवहरे,भाजपा जिला महामंत्री ज्योति नारायण केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor