कौशाम्बी: 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर ककोढा में योग कार्यक्रम का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आयुष्मान आरोग्य मंदिर ककोढा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जी. एस. त्यागी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस योग में कार्यक्रम में आस पास के सभी लोगो ने प्रतिभाग कर योग किया,योग शिक्षक ने सभी को योग से होने वाले लाभ और बीमारियों से बचाव और स्वस्थ शरीर बनाए रखने हेतु जानकारी दी। इसी के साथ योगा को दैनिक जीवन में लागू करने हेतु बताया गया।
सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना की तरफ से विजय सिंह जेएफसी, वीरन यादव बी.वाई.सी. जिनके द्वारा योग कराया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित निवर्तमान युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष भाजपा सुनील मिश्रा ने बताया कि निरोगी काया सिर्फ योग के द्वारा ही सम्भव है, मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित ज्ञान चन्द्र शुक्ला ने प्रतिदिन सुबह सुबह अपने परिवार के साथ सभी लोगों को योग सुबह करने की सलाह दी।
इस दौरान आनंद सिंह,सुभाष पटेल, रवि पटेल, देव मनी, देवेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।








