मिसाइल मैंन मौलाना अब्दुल कलाम देश के लिए प्रेरणास्रोत – गौरव पाण्डेय 

कौशाम्बी: मिसाइल मैंन मौलाना अब्दुल कलाम देश के लिए प्रेरणास्रोत – गौरव पाण्डेय,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा में मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी उपस्थित रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में ‘मिसाइल मैन’ के रूप में जाना जाता है।एपीजे अब्दुल कलाम ने देश को अपने प्रयोग के माध्यम से अनेकों मिसाइलें दी और वो देश के 2002 से 2007 तक 11 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया, वो भारत देश के लिए प्रेरणाश्रोत हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,राम सूरत रैदास,उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,हेमंत रावत,मंझनपुर नगर अध्यक्ष संगीता कोरी,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,रमेश यादव,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,इंद्रपाल रैदास ,अखिलेश त्रिपाठी,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,रोहित पाण्डेय,अरुण सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,गुलज़ारी केसरवानी,कल्लू पाण्डेय,मनोज शुक्ला,राकेश पाल,दीपक कुशवाहा,राहुल यादव,विकास पाल,शिवम् यादव,अमित पाण्डेय,मनीष कुमार,बड़का रैदास, मंजीत प्रजापति आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor