कौशाम्बी: कौशाम्बी में सहकार गोष्ठी का आयोजन,नवनिर्वाचित निदेशक का हुआ जोरदार स्वागत,किसानों को अब 6 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराएगा विभाग,
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा सोमवार को सरस सभागार मंझनपुर में सहकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बैंक के निदेशक राजेश मिश्रा का बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए निदेशक राजेश मिश्रा ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, कंप्यूटरीकरण, कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने तथा निष्क्रिय समितियों को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही समितियों में सिंगल विंडो व्यवस्था भी लागू की जा रही है,कुछ स्थानों पर यह प्रयोग के रूप में शुरू की गई है,जल्द ही सिंगल विंडो व्यवस्था लागू कर किसानों को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों को जल्द ही मात्र 6 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सौपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की लंवित समस्याओं के समाधान के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी और जनपदीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।








