कौशाम्बी: बाबा TVS एजेंसी ने 80वे स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद 80 नई बाईकों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देश की आजादी के 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा TVS एजेंसी रसूलपुर गिरसा के प्रोपराइटर अमित केसरवानी की पहल पर इस वर्ष भी बाबा टीवीएस के तत्वावधान में 80 नई बाईकों से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने क्षेत्रवासियों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया।
तिरंगे से सजी गाड़ियों का यह काफिला शहर के बाबा टीवीएस से भरवारी के मुख्य मार्ग से गुज़रा। इस दौरान “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, गर्व और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा।
इस आयोजन में बाबा टीवीएस के प्रोपराइटर अमित केसरवानी, कपिल केसरवानी के साथ अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी,ग्राहक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।








