कांग्रेसियो ने मनाई महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री व मसूरियादीन पासी की जयंती

कौशाम्बी: कांग्रेसियो ने मनाई महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री व मसूरियादीन पासी की जयंती,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं मसूरियादीन पासी की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके द्वारा किए महान कार्यों का स्मरण किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने आंदोलनों में ‘अहिंसा’ के सिद्धांत का पालन किया, जिसका अर्थ है किसी भी प्रकार की हिंसा का प्रयोग न करना। उन्होंने देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान दिया जिसका देश आज भी कर्जदार हैं उनके आदर्शों और विचारों की बदौलत समाज में समरसता स्थापित है।

इसके बाद जिला प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और उसके परिणामस्वरूप उन्हें कई बार जेलों में भी रहना पड़ा,इसके बाद पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि मसूरियादीन पासी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा ,भारत की संविधान सभा ,अनंतिम संसद और पहली चार भारतीय संसदों के सदस्य के रूप में कार्य किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव हेमन्त रावत,रमेश यादव,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,अर्पित त्रिपाठी,प्रदीप गौतम,विकास यादव,राकेश पाल,सदाशिव पाण्डेय,बाबू लाल सिंह,बड़का रैदास,राम मूरत पासी,विभव कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor