कौशाम्बी में अवैध खनन मामले में कटैया घाट पर खनन विभाग की बड़ी कार्यवाई,घाट संचालक पर लगाया 5 लाख का जुर्माना

कौशाम्बी,

अवैध खनन मामले में कटैया घाट पर खनन विभाग की बड़ी कार्यवाई,घाट संचालक पर लगाया 5 लाख का जुर्माना,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यमुना बालू घाटों पर प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन लगातार जारी है,मीडिया पर खबरे चलने के बाद जिला प्रशासन और खनन विभाग ने कार्यवाई करते हुए दस डम्फर को सीज किया है वही एक पोकलैंड मशीन को भी सीज किया है।

वही खनन विभाग ने अब कटैया यमुना घाट के संचालक अरशद पर अवैध खनन मामले में 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।बालू घाट संचालक अरशद पर जुर्माना लगाने के बाद अन्य बालू माफियाओं में हड़कंपचा हुआ है।

इस मामले में खनन अधिकारी अजीत पांडे ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश पर कटैया यमुना घाट पर अवैध खनन किए जाने की शिकायत थी,जिसपर विभागीय कार्रवाई की गई थी,जिसमे एक पोकलैंड मशीन और दस डमफर ट्रक को सीज किया गया था वही घाट संचालक अरशद पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor