उप कृषि निदेशक ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र शुभम ट्रेडर्स समदा मंझनपुर का किया औचक निरीक्षण,गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस किया निरस्त

कौशाम्बी,

उप कृषि निदेशक ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र शुभम ट्रेडर्स समदा मंझनपुर का किया औचक निरीक्षण,गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस किया निरस्त,

यूपी के कौशाम्बी उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र शुभम ट्रेडर्स समदा मंझनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में 700 बोरी यूरिया, 300 बोरी एन.पी.के. तथा 90 बोरी डीएपी उपलब्ध थी। केन्द्र पर स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, कैश मेमो नहीं पाया गया। शुभम ट्रेडर्स के द्वारा अपने केन्द्र पर रेट बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।

पूछताछ किए जाने पर इनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिससे यह प्रतीत होता है कि इनके द्वारा मनमाने ढंग से केन्द्र चलाया जा रहा है। शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन न करने के दृष्टिगत उप कृषि निदेशक द्वारा लाइसेन्स निरस्त करने की संस्तुति कर दी गयी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor