कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत,जौनपुर का रहने वाला था मृतक सिपाही विवेक यादव

कौशाम्बी: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत,जौनपुर का रहने वाला था मृतक सिपाही विवेक यादव,

यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात कानपुर से प्रयागराज नेशनल हाइवे पर बाइक सवार पुलिस के सिपाही की कंटेनर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी हुई है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय गांव के नजदीक फ्लाईओवर के पास की है, पुलिस के अनुसार जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र का निवासी विवेक कुमार यादव पुत्र कमलेश कुमार 30 वर्ष बाइक से कानपुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रहा था,वह जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर पहुंचा करीब एक बजे रात तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, हादसे में बाइक सवार गिरकर बेहोश हो गया, राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी सैनी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने आधारकार्ड से युवक की शिनाख्त के बाद एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू भेजा, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor