CBSE बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में नंदी वाणी पब्लिक स्कूल का शत प्रतिशत रहा परिणाम,

कौशाम्बी: CBSE बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में नंदी वाणी पब्लिक स्कूल का शत प्रतिशत रहा परिणाम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों के छात्र-छात्राओं में परिणाम को लेकर उत्साह देखा गया। नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी ने इस परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय की प्रबंधक ज्योति केसरवानी ने छात्र छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर मिठाई खिलाई और उन्हें आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor