सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ ने अपने शत-प्रतिशत परिणाम के साथ रचा उत्कृष्टता का स्वर्णिम इतिहास

कौशाम्बी: सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ ने अपने शत-प्रतिशत परिणाम के साथ रचा उत्कृष्टता का स्वर्णिम इतिहास,

यूपी के कौशाम्बी जिले में CBSE बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणामों ने एक बार फिर प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण की अद्भुत गाथा लिख दी है। सेंट फ्रांसिस स्कूल, बेरुआ ने अपने शत-प्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्टता का स्वर्णिम इतिहास रचते हुए शिक्षा-जगत में अपनी गरिमामयी पहचान को और सुदृढ़ किया है।

इस गौरवशाली उपलब्धि के शिखर पर छात्रा सौम्या यादव ने 97.2% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि समस्त क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

द्वितीय स्थान पर श्रेयांश कुशवाहा ने 96.4% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया, वहीं शिवा सिंह ने 94.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त अनेक विद्यार्थियों ने भी अपने उज्ज्वल प्रदर्शन से सफलता के नए आयाम स्थापित किए। इनमें प्रमुख रूप से आश्विक केशरवानी (93.4%), आयुषी श्रीवास्तव (93%), दिविता त्रिपाठी (92.2%), हादिया शोएब (92.2%), रोशनी कुमारी (91.8%), खुशी सिंह (91.6%), वैष्णवी पांडेय (91%), आश्रय केसरवानी (91%), एंजेल (89.8%) तथा अनुष्का वर्मा (89.6%) ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय की कीर्ति को और अधिक उज्ज्वल बनाया।

निस्संदेह, यह सफलता केवल अंकों का उत्सव नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सतत परिश्रम की वह प्रेरक कहानी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश बनेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor