कौशाम्बी: होमगार्ड-2025 की लिखित परीक्षा आज से जिले में शुरू, छ: परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,384 अभ्यर्थी होंगे शामिल,सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतेजाम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से तीन दिनों के लिए शुरू हो गई है। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के छह केंद्रों पर कुल 12,384 अभ्यर्थी इस परीक्षा शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतेजाम कर रखे है।
कौशाम्बी जिले में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सभी पालियों में 2064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए लगभग 250 CCTV कैमरों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। हर परीक्षा कक्ष और परीक्षा केंद्र परिसर पर CCTV कैमरों से नजर रखी जा रही है।
जिले के छह परीक्षा केंद्रों करारी इंटर कॉलेज करारी, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी, महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी, एसएवी इंटर कॉलेज सिराथू और हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी शामिल हैं।
शिक्षकों की तैनाती की बात करें तो प्रत्येक कक्ष में एक कक्ष निरीक्षक और एक सहायक कक्ष निरीक्षक लगाया गया है। इसके अलावा सभी केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित तमाम अन्य अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए है।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है वही इंटेलिजेंस विभाग की टीम भी प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर तैनात की गई है जो लगातार निगरानी कर रहे है।और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए हैं








