कौशाम्बी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

कौशाम्बी: कौशाम्बी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करना भाजपा पदाधिकारियों को भारी पड़ गया,विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।दरोगा की तहरीर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू कन्नौजिया और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव पर केस दर्ज किया गया है,यही नहीं भाजपा नेता अजय शुक्ल, प्रदीप और अंजनी पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।बिना अनुमति प्रदर्शन कर पुतला दहन और सड़क जाम करने पर कार्रवाई की गई है।

मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज का है जहा के चौकी प्रभारी रवि मौर्य ने कड़ा धाम थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को सु आह 11 बजे देवीगंज चौराहे पर नीतू कन्नौजिया, दीपा श्रीवास्तव,अजय शुक्ला, प्रदीप, अंजनी तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विना किसी पूर्व अनुमति एवं सूचना के अवैध रूप से रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया, इस सभी के द्वारा सार्वजनिक स्थल पर एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की गई तथा विपक्षी नेताओं राहुल गाँधी एवं अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान सार्वजनिक मार्ग पर यातायात बाधित हुआ और आगजनी के कारण आमजन के जीवन एवं आस-पास स्थित दुकानों एवं सम्पत्ति को क्षति पहुचने की प्रबल सम्भावना उत्पन्न हुई। लोक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। उपरोक्त कृत्य का वीडियो भी उपलब्ध है।

चौकी प्रभारी की तहरीर पर कड़ा धाम थाना में नीतू कन्नौजिया, दीपा श्रीवास्तव,अजय शुक्ला, प्रदीप,अंजनी के विरुद्ध नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor