नशे के आदी अधेड़ ने खुद के ऊपर डीजल डालकर लगा ली आग,धू धू कर जला अधेड़,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी: नशे के आदी अधेड़ ने खुद के ऊपर डीजल डालकर लगा ली आग,धू धू कर जला अधेड़,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नशे के आदी अधेड़ ने खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली,अधेड़ धू धू कर जलने लगा,लोगो ने देखा तो उसे एंबुलेंस से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद बड़े गांव का है जहा एक अधेड़ मस्ताना उम्र 55 वर्ष पुत्र नन्हे नशे का आदी बताया जा रहा है,उसने गुरुवार की शाम को उसने अपने शरीर पर ऑटो से डीजल डालकर आग लगा ली,आग लगने से वह जलने लगा,अधेड़ के शरीर में आग लगी देख गांव के सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई,मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझा कर अधेड़ को बचाने का प्रयास किया और शरीर में लगी आग तो बुझा दिया लेकिन युवक गंभीर तरीके से झुलस गया।

घटना की सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई ,झुलसे अधेड़ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।झुलसे अधेड़ के दो लड़की और छह लड़के हैं जिनका रो-रोकर हाल बुरा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor