पूर्व प्रधान मनोज हेला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,रुपयों के लेनदेन और प्रेम प्रसंग में हुई तिहाई हत्या,दो आरोपी अरेस्ट,दो अभी भी फरार

कौशाम्बी: पूर्व प्रधान मनोज हेला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,रुपयों के लेनदेन और प्रेम प्रसंग में हुई तिहाई हत्या,दो आरोपी अरेस्ट,दो अभी भी फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दस दिन पूर्व हुए पूर्व प्रधान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,जमीन के रुपयों के लेनदेन को लेकर और प्रेम प्रसंग को लेकर मामा भांजे सहित चार आरोपियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था,पुलिस ने दो आरोपी मामा भांजे को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अरेस्ट कर लिया है,जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे है,पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गंगा के कछार में बालू में दबाकर रखी गई एक बाइक भी प्रतापगढ़ जनपद की सीमा से बरामद की गई है।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव की 4 मई की सुबह की है जहा गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार हेला को बाइक सवार बदमाशो ने चार गोलियां मार दी थी,जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पूर्व प्रधान मनोज कुमार की मौत के बाद इस मामले में खूब राजनीति हुई और कई पार्टी के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशासन से खुलासे के लिए दबाव बनाया था।

एसपी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व प्रधान मनोज हेला की चार बदमाशो ने चार गोलियां मार दी थी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी,इस मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था,पुलिस और सर्विलांस की टीम ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार दो आरोपियों सुलखान सिंह पुत्र छोटई एवं नीरज पुत्र कमलेश निवासी पट्टी नरवर थाना संदीपन घाट को अरेस्ट किया है,जोकि आपस में मामा भांजे है,जबकि दो अन्य आरोपी सूरज और एक अन्य अभी भी फरार है,सूरज का मृतक से जमीन का डेढ़ लाख रुपए के लेनदेन का विवाद था,जिसे वह लगातार मांग रहा था, इनमें से एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है।आशंका व्यक्त की जा रही रही है कि उक्त आरोपी पुराने मामले में न्यायालय में सरेंडर कर सकता है।पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया है।आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

बाइट.सत्यनारायण प्रजापत एसपी

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor