परिवार के साथ गंगा नहाने गए दो किशोर डूबे,एक को बचाया गया,एक की डूबकर हो गई मौत

कौशाम्बी: परिवार के साथ गंगा नहाने गए दो किशोर डूबे,एक को बचाया गया,एक की डूबकर हो गई मौत,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बदनपुर गंगा घाट पर नहाने गए दो किशोर गंगा में डूब गए,जिसमे से एक किशोर को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि एक किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकालकर तत्काल पीएचसी मूरतगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शोभना गांव निवासी मनीष सिंह का 15 वर्षीय पुत्र हर्ष सिंह उर्फ कुल्लू के रूप में हुई जो चार बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor