जहरीला चारा खाने से आधा दर्जन दुधारू पशुओं की मौत,पशुपालकों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: जहरीला चारा खाने से आधा दर्जन दुधारू पशुओं की मौत,पशुपालकों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जहरीली घास खाने से कई मवेशियों की हालत बिगड़ गई। पशुपालकों की भैंसें अचानक तड़पने लगीं और एक-एक कर गिरने लगीं,जब तक पशुपालक कुछ समझ पाते, तब तक 8 भैंसों की मौत हो चुकी थी। वहीं कई अन्य भैंसों की हालत गंभीर होने पर उनका इलाज कराया जा रहा है।

मामला विकास खंड नेवादा अंतर्गत मखदूमपुर गांव का है जहा दोपहर में अचानक से दुधारू पशु अचानक से पानी पीते ही गिरकर तड़पने लगे।घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ज्ञान सिंह,प्रेम सी घी सहित कई पशुपालकों को लाखों रुपये के नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों ने संभवतः किसी जहरीली घास या विषाक्त पदार्थ युक्त चारे का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार मवेशियों का इलाज शुरू कराया। मामले की जांच की जा रही है ताकि मवेशियों की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

इस सम्बन्ध में पशु चिकित्सा अधिकारी नेवादा डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चरी काटकर रखी हुई थी,सूखने पर उस चरी से जहरीली गैस निकलने लगी जिसको खाने से पशुओं की मौत हुई है।पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है,जिसमे यह रिपोर्ट आई हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor