बीमारी से परेशान अधेड़ ने बैर के पेड़ से लटककर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: बीमारी से परेशान अधेड़ ने बैर के पेड़ से लटककर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक अधेड़ ने पेड़ में लुंगी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव की है जहा के करन सिंह पटेल (55) पुत्र स्वर्गीय रमेश्वर पटेल लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। बताया जाता है कि मंगलवार की रात उन्होंने गांव से करीब 100 मीटर दूर स्थित खेत के पास एक बेर के पेड़ में लुंगी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पत्नी चमेली देवी की रात करीब 11 बजे नींद खुली तो उन्होंने पति को घर में न पाकर तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सुबह होने पर खेत के पास स्थित पेड़ पर उनका शव लटका मिला। यह देख वह चीख-पुकार करने लगीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शहजादपुर चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं, जो रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना की सूचना उन्हें भी दे दी गई है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor