कौशाम्बी में देखिए 29 जून को कहा होगा रोजगार मेले का आयोजन

कौशाम्बी: कौशाम्बी में देखिए 29 जून को कहा होगा रोजगार मेले का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने अवगत कराया है कि जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक-29 जून 2026 को एक्सिस प्रा0आई0टी0आई0, म्योहर के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति के साथ प्रातः 10 बजे प्रतिभाग कर सकते हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor