जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग सदस्य ने पल्स पोलियो जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी: जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग सदस्य ने पल्स पोलियो जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शनिवार को सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जन-जागरुकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंझनपुर तक निकली गई।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 28 जून,2026 से शुरू होगा। जनपद में 747 बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 256995 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि वह अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें तथा कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।अभियान के दौरान जनपद के सभी बूथों एवं घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर इसे सफल बनाएं।

इस अवसर पर एडीएम (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor