SC/ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी बनाए जाने से सामाजिक न्याय की आवाज़ होगी मजबूत:तमजीद अहमद

कौशाम्बी: SC/ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी बनाए जाने से सामाजिक न्याय की आवाज़ होगी मजबूत:तमजीद अहमद,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा SC/ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। OBC कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सरवर आलम के सिहोरी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के प्रभारी बनाए जाने से प्रदेश में सामाजिक न्याय की आवाज़ को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।

वरिष्ठ नेता मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम हमेशा गरीबों, वंचितों और शोषित वर्ग की आवाज़ बुलंद करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस सामाजिक न्याय के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी।

OBC कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सरवर आलम ने कहा कि इस निर्णय से पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सत्यवंत पटेल, अवनीश यादव, सबील अहमद, मकसूद कुरैशी, नदीम अहमद, शाहनवाज़ अख्तर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor