कौशाम्बी में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार कार ने दो बाईकों को मारी टक्कर,4 घायल

कौशाम्बी: कौशाम्बी में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार कार ने दो बाईकों को मारी टक्कर,4 घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे के राम वन गमन मार्ग पर मंझनपुर की ओर जा रही थी, अचानक से उसने बिसारा गांव के पास ओवर ब्रिज पर दो बाईकों में टक्कर मार दी,टक्कर मारने के बाद दोनों बाइक सवारों को रौंदते हुए कार रुक गई ।

इस हादसे में दो बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिसमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है, घटना की सूचना पर स्थानीय लोग भी पहुंचे और घटना की जानकारी डायल 112 के साथ कोखराज थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजते हुए कार को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा की है जहा बाइक सवार संदीपन घाट थाना क्षेत्र बजहां गांव निवासी राकेश केसरवानी ( 45) ,सुनीता केसरवानी ( 38) पत्नी राकेश केसरवानी व कृष्णा केसरवानी ( 12) पुत्र राकेश केसरवानी व दूसरे बाइक सवार विनोद यादव( 40) निवासी आदमपुर‌ अपनी बाइक बाइक से मंझनपुर जा रहे थे,वही कार चालक सोनू राय निवासी मिर्जापुर वह भी कार लेकर मंझनपुर जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार बिसारा ओवर ब्रिज से नीचे उतर रहे थे, तभी कार चालक ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी फिर दूसरे बाइक में टक्कर मारने के बाद दोनों बाइकों को रौंद दिया और कार रूक गयी।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोग भी पहुंचे और घटना की जानकारी डायल 112 के साथ कोखराज थाना और सिंघिया चौकी पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजते हुए कार को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor