कौशाम्बी: सर्राफा व्यापारी से लूट के दो अंतर्जनपदीय लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट मामले के दो अंतर्जनपदीय बाइक सवार बदमाशो के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई,मुठभेड़ के दौरान बदमाशो के पैर में गोली लग गई और उनकी बाइक गिर गई,जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ लिया और घायल बदमाशो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना मंझनपुर कोतवाली के पास की 27 जून की है जहा समदा से अपनी दुकान बंद कर वापस घर जा रहे पूर्व सैनिक गणेश सोनी के साथ बदमाशो ने गन प्वाइंट पर लूट की थी,बदमाश सर्राफा व्यापारी से सोने और चांदी के आभूषण सहित नगदी भी लूट ले गए थे।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था,टीम ने देर रात मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोरो के पास पहुंची और बदमाशो को घेर लिया ,अपने को घिरता देख बदमाश भागे और फायरिंग शुरू कर दी।लेकिन पुलिस की फायरिंग में बदमाशो के पैर में गोली लग गई और बदमाश बाइक समेत गिर पड़े,पुलिस ने बदमाशो को पकड़ लिया।
बदमाशो की पहचान देवेश सोनी पुत्र कमलेश सोनी निवासी वार्ड नम्बर 4 करैटी रोड कस्बा कुण्डा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ एवं राजाराम उर्फ रामराज यादव पुत्र महरानी दीन यादव उर्फ रामअधार निवासी मौनस का पुरवा भदरी थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए आभूषण और नगदी बरामद किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।








