कौशाम्बी: प्रेम प्रसंग में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले मेंकोखराज थाना क्षेत्र के नौड़िया आमद करारी में गुरुवार की देर शाम एक 15 वर्षीय किशोर ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार नौडिया गांव का रहने वाला मोनू ( 15) पुत्र शीतल सिंगरौर बीते कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। घर वालों ने भी उससे कई बार इस मामले में पूछने का प्रयास किया पर वह कुछ बात नहीं रहा था ।गुरुवार की शाम उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर भरवारी चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची, पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही गांव में चर्चा है कि मृतक का गांव के ही किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था परिजन उस पर एतराज कर रहे थे जिसके चलते उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।








