कौशाम्बी में भारी बारिश के चलते 20 अगस्त को स्कूलों में बढ़ाया रेनी-डे अवकाश ,BSA ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के दिए निर्देश 

कौशाम्बी: कौशाम्बी में भारी बारिश के चलते 20 अगस्त को स्कूलों में बढ़ाया रेनी-डे अवकाश ,BSA ने प्री प्राइमरी से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी कौशाम्बी जिले में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है,चार दिनों से लगातार बारिश होने के चलते BSA ने जिले के सभी बोर्ड के कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में 18 और 19 अगस्त को रेनी-डे का अवकाश घोषित कर दिया था,वही BSA ने बारिश के चलते एक और दिन का रेनी डे अवकाश घोषित किया है। BSA ने लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश भी दिए है।

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए डीएम डॉ अमित पाल के निर्देश पर BSA कमलेंद्र कुशवाहा ने 20 अगस्त को सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रखने के आदेश जारी किए है।परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और सभी बोर्डों के हिंदी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor