शमसादअली दोबारा बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष

कौशाम्बी

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर प्रांतीय कार्यकारी द्वारा दो दर्जन से ज्यादा जनपद के जिलाध्यक्षो की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। इस कड़ी में कौशांबी जनपद से शमशाद अली को दोबारा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।उक्त आशय की जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रान्तीय मुख्यमहासचिव सचिव सच्चिदानन्द मिश्र ने दी है।शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मुख्यालय स्थित कार्यालय में साथियों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई।ज्ञात हो कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मौजूदा समय देश के 16 से ज्यादा प्रदेशों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों के हितों की लड़ाई में सबसे अग्रणी माना जाता है। कौशांबी के पत्रकारों ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पितामह, राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान उपाध्याय, व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र का शमसाद को दुबारा जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर हार्दिक आभार प्रकट किया।शनिवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मुख्य महासचिव उत्तर प्रदेश सच्चिदानन्द मिश्र की अगुवाई में महासंघ के सदस्यों द्वारा उनका भारी उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बिमलेश शुक्ला ,अली मुक्तदा, सुनील पांडे, सत्येंद्र खरे, निरंजन चौधरी, हिमांचल मौर्य जिला महामंत्री, दिवाकर त्रिपाठी, रविकरन मौर्य जिला कोषाध्यक्ष कौशाम्बी, वाकिफ अली ,राजकुमार मौर्य विजयकरन मौर्य सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor