घर आए रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली अस्मत,अश्लील वीडियो बनकर किया ब्लैकमेल,पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर भेजा जेल

कौशाम्बी: घर आए रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली अस्मत,अश्लील वीडियो बनकर किया ब्लैकमेल,पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर भेजा जेल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके ही रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।

मामला करारी थाना क्षेत्र का है जहा की पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि अंधावां गांव का रहने वाला संदीप कुमार करीब दो साल पहले उसके घर आया था। उसी दौरान उसने चाय-नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को अचेत कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उससे जबरन संबंध बनाता रहा।

पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को आरोपी फिर घर पहुंचा और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और 10 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसने महिला की बेरहमी से पिटाई की और उसके बच्चों को भी नहीं छोड़ा। चीख-पुकार सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण करने के बाद कोर्ट में पेश कर 164 का बयान कराया। पीड़िता के बयान और डॉक्टरी रिपोर्ट में आरोपो की पुष्टि होने के बाद करारी पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor