धर्म परिवर्तन नहीं किए जाने कर निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप,कोर्ट के आदेश पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज

कौशाम्बी: धर्म परिवर्तन नहीं किए जाने कर निर्वस्त्र कर पिटाई का आरोप,कोर्ट के आदेश पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक महिला को धर्म परिवर्तन नहीं करने पर निर्वस्त्र करके पीटा गया।आरोपियों ने उसके बेटे के पैर पर कार भी चढ़ा दी।आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता से सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर सुलहनामा लिखवा लिया।पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली,आठ महीने बाद अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र का है जहा की एक महिला ने बताया कि थाना क्षेत्र के डिहवा कटैया निवासी सगे भाई इकबाल खान, इरफान खान, तुफैल खान, फुजैल खान, अफगान खान व आरोपी इरफान का पुत्र अमन खान उस पर सपरिवार मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। इसका विरोध करने पर वे सभी रंजिश रखने लगे। पीड़िता के अनुसार, छह सितंबर 2025 की दोपहर उसका बेटा कोई सामान लेने पुरखास बाजार जा रहा था। रास्ते में स्कार्पियो से आए आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इस दौरान पैर पर कार चढ़ा दी।

पीड़िता बेटे के साथ इसकी शिकायत करने कनैली पुलिस चौकी जा रही थी तो हमलावरों ने रास्ते में उसको निर्वस्त्र करके पीटा। किसी तरह चौकी पहुंचने सुलहनामा लिखवा लिया। आरोपी अब भी तरह-तरह का दबाव बना रहे थे। पुलिस का रवैया देख पीड़ित महिला कोर्ट की शरण में पहुंच गई। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor