कौशाम्बी: कौशाम्बी में बेखौफ चोरों के हौसले बुलन्द,प्रोफेसर के बंद घर से लाखों की चोरी,CCTV के DVR तक उठा ले गए चोर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बेखौफ चोरों के हौसले बुलन्द है,चोरो ने प्रोफेसर के बंद घर से अंधेरे का फायदा उठा कर लाखों की चोरी कर ली,यही नहीं शातिर चोर घर में लगे हुए CCTV कैमरे के DVR तक उठा ले गए।घटना की जानकारी होने पर प्रोफेसर के साले ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना सैनी कोतवाली इलाके के थुलगुला गांव की है जहा चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है, चोरों ने कन्नौज में तैनात प्रोफेसर दीपक यादव के खाली पड़े घर को निशाना बनाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए जमकर उत्पात मचाते हुए चोरी की,बेखौफ चोरों ने घर में रखी लाखों की ज्वैलरी ,स्कूटी, इनवर्टर बैटरी समेत नगदी भी चोरी कर ली।चोरी के दौरान चोरों ने घर में लगे हुए CCTV कैमरे के DVR भी निकाल लिए और लेकर चले गए।
इस घटना की जानकारी प्रोफेसर के साले को हुई तो वह पहुंचे और पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।








