कौशाम्बी में 4 परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा शुरू,डेढ़ हजार परीक्षार्थी दे रहे प्रवेश परीक्षा

कौशाम्बी: कौशाम्बी में 4 परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा शुरू,डेढ़ हजार परीक्षार्थी दे रहे प्रवेश परीक्षा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में 4 परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई,इस प्रवेश परीक्षा में डेढ़ हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर रहे है,यह प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई है, पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

कौशाम्बी जिले के आदर्श इंटर कॉलेज सराय अकिल एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज सराय अकिल में 400- 400 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा दे रहे है वही करारी इंटर कॉलेज करारी में 350 और कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज भरवारी में 389 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा दे रहे है।

परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस,प्रशासन और इंटेलिजेंस विभाग की टीम लगी हुई है और कड़ी सुरक्षा और जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है और निर्देश दे रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor