कौशाम्बी: एसडीएम चायल ने ग्राम फकीराबाद में भूमि विवाद की 05 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एसडीएम चायल अरुण कुमार ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम फकीराबाद में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण किया।
कैम्प में ग्राम की आराजी संख्या 415 में हुए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया। आराजी संख्या 473 एवं 476, जो चकमार्ग के रूप में खतौनी में दर्ज है, चकमार्ग को चिन्हित कर दिया गया। आराजी संख्या 380 का चिन्हांकन कर दिया गया। आराजी संख्या 469, जो राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है, का सीमांकन कराकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।






