कौशाम्बी: नन्हीं जिंदगियों को आधुनिक सुविधाओं से मिल रही बेहतर चिकित्सा,वेंटिलेटर, CPAP और BIPAP से गंभीर नवजातों को श्वसन सहायता, 24 घंटे तत्पर चिकित्सकीय टीम,
यूपी के कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में गंभीर नवजात बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ निरंतर उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। यूनिट में उपलब्ध वेंटिलेटर, CPAP एवं BiPAP जैसी जीवनरक्षक सुविधाएं सांस संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे नवजातों के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं।
प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ. विकेश दुबे, डॉ. पवन, डॉ. विश्वप्रकाश, डॉ. निर्मल एवं एसआर डॉ. मथर हसन सहित जूनियर रेजिडेंट और नर्सिंग स्टाफ नवजात बच्चों की सेवा में लगातार जुटे हुए हैं।
SNCU में 24 घंटे बच्चों की चिकित्सा एवं देखभाल की व्यवस्था है। चिकित्सकीय टीम नवजातों की स्थिति की लगातार निगरानी करती है तथा आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर, CPAP, BiPAP, ऑक्सीजन सपोर्ट एवं अन्य आवश्यक उपचार उपलब्ध कराती है।
विशेष रूप से गंभीर नवजातों के लिए समय पर श्वसन सहायता उपलब्ध होना उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है। चिकित्सक, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट एवं नर्सिंग स्टाफ दिन-रात पूरी तत्परता के साथ बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम की 24 घंटे उपलब्धता से गंभीर नवजातों को आवश्यक उपचार समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
SNCU की यह व्यवस्था कौशाम्बी जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के नवजात बच्चों के लिए समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा और आवश्यक श्वसन सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।








