सीडीओ ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी: सीडीओ ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,

यूपी के कौशाम्बी सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने उत्तर मिशन रोजगार के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से 28 सितम्बर को विधानसभा सिराथू के अन्तर्गत बाबू सिंह इण्टर कालेज, सयारा के परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को विकास भवन परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सिंह, कौशल विकास मिशन एम.आई.एस. प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेन्द्र शुक्ला एवं प्रतीक अवस्थी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor