फार्मासिस्ट डे पर छात्रों ने पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

कौशाम्बी: फार्मासिस्ट डे पर छात्रों ने पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉक्टर रिजवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी करारी में फार्मासिस्ट डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं को फार्मेसी क्षेत्र की जिम्मेदारियों और मरीजों के प्रति कर्तव्यों को लेकर शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रस्तुति, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक राशिद रिजवी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उसकी समझदारी मरीज के बेहतर उपचार में सहायक होती है।

कॉलेज के डायरेक्टर अनीस अफजल ने कहा कि फार्मासिस्ट डॉक्टर और मरीज के बीच सेतु का काम करता है। डॉक्टर बीमारी की पहचान कर उपचार बताता है, जबकि फार्मासिस्ट मरीज को दवा कब और किस तरह लेनी है, इसकी जानकारी देता है। रजिस्ट्रार सरताज आलम ने कहा कि फार्मासिस्ट सही समय पर जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराकर मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा देने वाला नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का संरक्षक, मरीज का मार्गदर्शक और जीवन का प्रहरी होता है।

इस दौरान मंतशा हसीब, मोहम्मद अबीब, पिंटू सिंह, इम्तियाज अहमद, अनवर, आरुषि, अलीमा बानो, मोहम्मद हसन सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा। वहीं छात्र-छात्राओं में इल्मा सिद्दीकी, राजनंदनी, मोहम्मद याकूब, जैनब बानो, बाकर, अल्फिया बानो और सदा बानो समेत अन्य ने सहभागिता की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor