आंगन मिलन समारोह में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों से संवाद कर जानी समस्याएं

कौशाम्बी: आंगन मिलन समारोह में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों से संवाद कर जानी समस्याएं,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नेवारी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना जितेन्द्र सोनकर शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, माताओं एवं लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, बाल एवं मातृ स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा, संवाद और समर्पण के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, माताओं और परिवारों तक पोषण एवं जनकल्याण की सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझने और समाधान की दिशा में कार्य करने का अवसर मिलता है।

 

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, माताओं एवं क्षेत्र के लाभार्थियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor