वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का लखनऊ में प्रदर्शन,कौशाम्बी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे

लखनऊ: वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का लखनऊ में प्रदर्शन,कौशाम्बी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे,

देश में चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन में कौशाम्बी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी लीडर एवं रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना और प्रभारी प्रयागराज जोन वरुण चौधरी के आह्वान पर कौशाम्बी कांग्रेसजन प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े हर सवाल का समाधान पारदर्शी, निष्पक्ष और संवैधानिक तरीके से होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कानून से ऊपर कोई नहीं है और देश की संप्रभुता एवं सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, प्रभारी राजेश साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी, राम सूरत रैदास, जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, आयूष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी, अमृत लाल, इंद्रपाल, संदीप कुमार, नाथन लाल, कल्लू रैदास, अवधेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor