राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगो को दी गई डिजिटल माध्यम से जानकारी

कौशाम्बी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ शंकर जी सिंह एवं परिवहन विभाग की टीम तथा यातायात निरीक्षक रविंद्र त्रिपाठी एवं यातायात टीम द्वारा संयुक्त रुप से ओसा चौराहा, मंझनपुर चौराहा, समदा चौराहा, करनपुर-सयारा मार्ग पर हेलमेट एवं दुपहिया पर तीन सवारियों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 100 से अधिक वाहनों का ई चालान किया गया। डिजिटल प्रचार वाहन के माध्यम से यातायात के नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं को रोकने विषयक चलचित्र एवं संदेश प्रसारित कर लोगों को जागरूक किया गया, साथ ही पम्लेट्स का भी वितरण किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor