भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल्पना सोनकर को बनाया उम्मीदवार

कौशाम्बी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ,  सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल व चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता आदि जिला इकाई कौशांबी  की कोर कमेटी में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य कल्पना सोनकर के नाम के प्रस्ताव पर सभी लोगों ने अपनी मोहर लगा दी।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पांडेय ने दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor