कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में पहुंचकर की धान खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायत

कौशाम्बी

जिले में सरकार द्वारा किसानों के धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किए जाने के लिए प्राइवेट एजेंसियों को भी खरीद की जिम्मेदारी दी है। लेकिन इन खरीद एजेंसियों में किसानों के स्थान पर व्यापारियों का ध्यान खरीदा जा रहा है। इस खरीद में अब तक करोड़ों रुपए जो किसानों के हितों में जाना चाहिए था। वह भ्रष्टाचार के चलते व्यापारियों के जेब में जा चुका है उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सत्यार्थी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहीं।

इस मौके पर बोलते हो उन्होंने बताया कि जिले में धान खरीद के लिए एफसीआई के साथ प्राइवेट एजेंसियों को भी खरीद के लिए लगाया गया था। इन प्राइवेट एजेंसियों ने जिले में मौजूद धान मिलों के साथ सांठगांठ कर किसानों के स्थान पर फर्जी तरीके से व्यापारियों का धान खरीद किया है। जिससे किसानों को मिलने वाला लाभ व्यापारियों के जेब में चला गया है। इस मौके पर उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की गंभीरता जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि किसानों की धान खरीद सरकार द्वारा समर्थित मूल्य पर किया जाने के लिए हॉट शाखा एफसीआई व अन्य प्राइवेट एजेंसियों द्वारा क्रय किया जाना निश्चित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि धान खरीद में एजेंसियों द्वारा अभिलेख की हेराफेरी करते हुए किसानों के स्थान पर व्यापारियों का धान खरीदा गया। जिससे जिले के किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाला मूल्य नहीं मिल सका और किसानों को 1000 से 12 सौ रुपए प्रति कुंटल का ही मूल्य प्राप्त हुआ। जिले में मौजूद प्राइवेट धान खरीद एजेंसियों द्वारा फर्जी तरीके से किसानों का धान दिखा कर व्यापारियों का ध्यान खरीदा गया है। जिससे सरकार द्वारा किसानों को दिए गए समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को नहीं मिल सका। इस मौके पर शिकायत करते हुए बताया गया कि किसानों के साथ-साथ बटाईदार किसान दिखाकर धान खरीद की गई है। जिसमें से अधिकतर किसान फर्जी हैं इन बटाईदार के नाम से कोई जिले भर में जो भी खरीद हुई है। उनका प्रत्येक की जांच कराए जाने की मांग किया। इस मौके पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले में धान मिल अरों पर इस भ्रष्टाचार के खेल में बड़ा आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की कड़ाई से जांच करा भट्टाचार का खुलासा कराए जाने की मांग किया पार्टी नेता ने कहा कि यदि इस मामले में प्रशासन ने कड़ाई से कार्रवाई नहीं किया तो पार्टी किसानों के हितों में सड़क पर उतर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से फूलचंद्र पासी, सत्येंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, मान सिंह यादव सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor