कौशाम्बी आने से पूर्व ही कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,आलमचंद गांव में पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे कांग्रेस सांसद

कौशाम्बी: कौशाम्बी आने से पूर्व ही कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,आलमचंद गांव में पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे कांग्रेस सांसद,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के चायल विधानसभा अन्तर्गत ग्राम आलमचंद निवासी पूर्व प्रधान पूर्व प्रधान मनोज हेला की कुछ दिन पूर्व गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी,जिनका शव दो दिन बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस लाई थी जिसको लेकर लोगो के आक्रोश था और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया था।

इसी क्रम में सोमवार को शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने हेतु कांग्रेस पार्टी से बाराबंकी के सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस तनुज पुनिया आने वाले थे, लेकिन इसके पूर्व उन्हें लखनऊ आवास से ही पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशाम्बी गौरव पाण्डेय ने कहा कि सरकार के इशारे पर हमारे नेताओं को इस प्रकार अरेस्ट करना बेहद निंदनीय है क्या लोकतंत्र में पीड़ित परिवार से मिलना, उनका दुःख साझा करना एवं न्याय की मांग करना गलत है, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अत्याचार, उत्पीड़न एवं हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार भी उत्तर प्रदेश दलित अत्याचार के मामलों में शीर्ष पर है, इसके बावजूद सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है।

सांसद तनुज पुनिया के साथ जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में आलमचंद गांव घटना स्थल पर पहुंचने वालों में प्रतिनिधि मण्डल जिसमें पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,मोहम्मद अकरम,अलकमा उस्मानी,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, RTI विभाग जिलाध्यक्ष आयूष यादव,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,जयप्रकाश जायसवाल,हेमन्त रावत,रमेश यादव,रफीक अहमद,रोहित सिंह ,हेमंत रावत, संगीता कोरी सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होने वाले थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor