कौशाम्बी: TET अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन,प्रधानमंत्री को संबोधित एडीएम को सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पूरे देश में TET की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय शैक्षिक महासभा के तत्वावधान में शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा और अधिकारों को लेकर प्रदर्शन कर सरकार से गुहार लगाई है।
शिक्षकों ने 2010 से पहले व 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हित में संसद में कानून पास कर नीति बनाने की मांग की ,इस दौरान शिक्षकों ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ADM को सौंपा है। शिक्षकों में मांग किया है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय जिन शर्तों पर की गई थी उन्हें अब TET की अनिवार्यता का सामना करना पड़ रहा है,ऐसे तमाम शिक्षक 15 से 20 साल से नौकरी कर रहे है और अब उन्हें इस TET का सामना करना पड़ रहा है,जोकि न्याय संगत नहीं है।
शिक्षक संघ के नेता ओम दत्त त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर आज पूरे देश के 780 जिलों में प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम है।आज TET की अनिवार्यता समाप्त किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ADM को सौंपा गया है।








