बिहार के लोजपा सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान:बोले दलित समाज को एकत्रित कर जीतेंगे उत्तर प्रदेश,सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कसा तंज,बोले जिसका वोट लेते है उस समाज के नहीं होते

कौशाम्बी: बिहार के लोजपा सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान:बोले दलित समाज को एकत्रित कर जीतेंगे उत्तर प्रदेश,सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कसा तंज,बोले जिसका वोट लेते है उस समाज के नहीं होते,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दलित पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार के जमुई सांसद अरुण भारती का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया,इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट में लोजपा प्रत्याशी उतारेगी,वही समाज चाहेगा तो गठबंधन एक साथ नहीं तो एकला चलो के नारे के साथ लोजपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

सांसद ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में साइकिल का सपना दिखाकर साइकिल पर सूरज को बेचा गया था,आने वाले समय में जो सामने आएगा वह देखा जाएगा।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिस समाज से वोट लेते हैं, उस समाज के नहीं होते।राम मन्दिर में दान चोरी मामले में उन्होंने कहा कि राम भगवान सभी के हैं जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।

कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम सब यहाँ ‘दलित चौपाल’ में एकत्रित हुए हैं। यह चौपाल सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि हमारे विचारों के आदान-प्रदान और अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होने का एक सशक्त मंच है।शिक्षा और एकता का महत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें तीन मूल मंत्र दिए थे— शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो।

उन्होंने कहा कि आज हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सबसे आगे आना होगा। जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे, तब तक हम समाज में बराबरी का हक नहीं पा सकते। इसके साथ ही, हमें अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर एक मजबूत समाज के रूप में एकजुट होना होगा।अपने अधिकारों के प्रति जागरूकताहमारे संविधान ने हमें वोट की ताकत और समानता का अधिकार दिया है। हमें इस ताकत को पहचानना होगा और अपने विकास के लिए सही और गलत का चुनाव करना होगा।

उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे छात्रवृत्ति, कौशल विकास योजनाएँ और आवास योजनाएँ। हमें आगे बढ़कर इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।गांव में विकास और चौपाल का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि हम गांव में अपनी स्थिति को सुधारें। हमें छुआछूत और सामाजिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करना है। हमें यह संकल्प लेना है कि हम अपने गांव में किसी भी व्यक्ति के साथ जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि साथियों, बदलाव की शुरुआत हमसे ही होती है। आइए आज हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, आयोजक राजीव पासी प्रदेश अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), विनय कुशवाहा जिला अध्यक्ष,रत्नाकर त्रिपाठी ,सुनील जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor