दिल्ली में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानो को सकिपा ने दी श्रद्दांजलि

कौशाम्बी

समर्थ किसान पार्टी ने दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए देश के कई किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही शोक सभा कर उन किसानों की शहादत को याद किया।पार्टी नेता अजय सोनी ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के लिए उदहिन बुजुर्ग बाजार में एक शोक सभा का आयोजन किया। आयोजन में क्षेत्र के कई किसान एवं पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की शहादत पर अपने अपने विचार प्रकट किए। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विधेयक की खुली मुखालफत की और कहा कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैए के चलते देश के कई किसानों को अकाल मृत्यु को प्राप्त होना पड़ा है। वक्ताओं ने कहा कि आज देश का किसान सड़क पर जिंदगी मौत से जूझ रहा है और केंद्र सरकार किसानों की जिंदगी से खेल रही है।

पार्टी नेता अजय सोनी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश के लाखों किसान सड़क पर हैं और अपनी जर, जमीन के लिए अपनी जान की कीमत चुका रहे हैं। आगे कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा एवं उनके परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करे।

इसके बाद सभी लोगों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ शहीद किसान अमर रहें… अमर रहें… एवं किसान विधेयक वापस लो.. वापस लो… के नारे लगाए।
इस अवसर पर विद्यासागर तिवारी, रामहित पटेल, मनोज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, डॉ शीलू, अजय सिंह लोधी, जावेद अहमद, अमरजीत सरोज, विवेक तिवारी, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor