प्रेमी ने चेन्नई में की आत्महत्या, प्रेमिका ने कौशाम्बी में खाया जहर

कौशाम्बी

प्रेम संबंध बनाने वालों की परिणति कितनी मार्मिक होती है, इसका नमूना कौशाम्बी जिले में देखने को मिला।जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती में प्रेम संबंध चल रहा था। युवक चेन्‍नई में धागा कंपनी में काम करता था और प्रेमिका अपने घर में ही रहती थी। दोनों के प्रेम संबंध का पता जब परिजनों को चला तो उनके मिलने पर बंदिशें लगा दी गई।इससे क्षुब्ध होकर जहा युवक ने चेन्‍नई में आत्‍महत्‍या कर ली वही जानकारी होने पर अपने घर पर उसकी प्रेमिका ने भी जहर निगल लिया।जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor