प्रेमिका के परिजनों पर युवक की गला रेतकर हत्या का आरोप,मृतका की मां की तहरीर पर प्रेमिका के परिजनों पर FIR दर्ज

कौशाम्बी: प्रेमिका के परिजनों पर युवक की गला रेतकर हत्या का आरोप,मृतका की मां की तहरीर पर प्रेमिका के परिजनों पर FIR दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में युवक राजू उर्फ राजकुमार की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में नया मोड आ गया है,राजू की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है।मृतक की मां ने राजू की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है,मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता अंगद पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

इस सम्बन्ध में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि युवक का एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसका युवती के परिजन विरोध कर रहे थे। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में युवती की मां राजकुमारी और पिता अंगद शामिल हैं।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि बेटी और राजू उर्फ राजकुमार के संबंधों को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव और मोटरसाइकिल को झाड़ियों में फेंक दिया गया था ताकि मामले को छिपाया जा सके।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे थे और फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग छह घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor