कौशाम्बी में करंट की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत,सैनी कोतवाली में तैनात था हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा

कौशाम्बी: कौशाम्बी में करंट की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत,सैनी कोतवाली में तैनात था हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में करंट की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई,बाथरूम के दरवाजे में करंट उतरने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई,परिजनों द्वारा लगातार फोन किए जाने के बावजूद जवाब न मिलने पर थाने को सूचना दी गई,सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर खोला तो हेडकंडेबल मृत अवस्था में मिला।आनन-फानन में सिराथू CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले जांच शुरू कर दी।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र की है जहा गाजीपुर जिले के निवासी हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा सैनी कोतवाली में तैनात थे और कमरा लेकर ड्यूटी करते थे,रोज रात हेडकंस्टेबल से परिजन बात करते थे,सोमवार की देर रात परिजन फोन लगा रहे थे लेकिन निरंजन फोन नहीं उठाए तो परिजन परेशान हो गए और थाने को इसकी सूचना दी,सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो वह बाथरूम में पड़े हुए थे,उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor