कौशाम्बी,
न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर,योग के बताए गए फायदे,
यूपी के कौशाम्बी जनपद न्यायालय परिसर में इलाहाबाद हाईकोर्ट एवम उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवम जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।योग शिविर का सुभारंभ सुबह 7 बजे ॐ के उच्चारण के साथ शुरू हुआ।इस शिविर में सभी पटल के जज एवम मोटर दावा दुर्घटना पीठासीन अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।









