कौशाम्बी,
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या 20 जुलाई को करेंगी महिला जनसुनवाई,
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कौशाम्बी में राज्य महिला आयोग की सदस्या ऊषारानी 20 जुलाई 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से लोक निर्माण विभाग, गेस्ट हाउस मंझनपुर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम ने दी।








