कौशाम्बी,
चोरी करने गए चोरों ने टोका टाकी करने पर की थी किसान शिवकुमार की हत्या,एक आरोपी अरेस्ट,चार फरार,
यूपी के कौशाम्बी जिले में चोरी करने जा रहे चोरों से टोका टाकी करने से नाराज चोरों ने तमंचे के बट व डंडे से पीटकर किसान शिवकुमार की हत्या की थी,हत्या के बाद चोरों ने मृतक के घर में घुसकर लूटपाट भी की थी,हत्या में शामिल गोविंद को करारी व कौशाम्बी पुलिस ने बैसकाठी से गिरफ्तार कर लिया है,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।
घटना एक हफ्ते पहले कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बरमबारी गांव की थी,जहा किसान शिवकुमार की महज चोरी करने जा रहे चोरों से टोका टाकी करने पर हत्या कर दी,घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस के माध्यम से घटना का खुलासा कर दिया है,पुलिस ने करारी के एक आरोपी गोविंद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है,पुलिस के पूछताछ के दौरान गोविंद ने अपना जुर्म कबूल कर घटना का खुलासा किया है।वही हत्या में शामिल चार अन्य चार लोगो डीके,कालीचरण,गुंडा और ज्ञान चंद्र को पुलिस खोज रही है।एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने फरार चल रहे 4 हत्यारों पे 25–25 हजार का इनाम घोषित किया है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एक हफ्ते पहले एक किसान शिवकुमार की हत्या कर दी गई थी,हत्या करने वाले चोर थे और कही चोरी करने जा रहे थे,तभी चोरी करने जा रहे चोरों से किसान शिवकुमार ने टोका टाकी कर दी,जिससे नाराज होकर चोरों ने किसान शिवकुमार की हत्या कर दी थी,हत्या के आरोप में गोविंद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है,चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।








