कौशाम्बी,
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग ने सैनी बस स्टैंड पर नेत्र परीक्षण शिविर का किया आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के अन्तर्गत परिवहन विभाग की तरफ से सैनी बस स्टैंड पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस नेत्र परीक्षण शिविर में सीएमओ द्वारा नामित चिकित्सक द्वारा चालकों एवम् परिचालको का नेत्र परीक्षण ARTO तारकेश्वर मल्ल की उपस्थिति में संपन्न कराया गया, जिसमें लगभग 50—55 चालकों का परीक्षण कराया गया तथा चश्मे का वितरण भी ARTO द्वारा किया गया।








